sss

; //]]>

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, ये है चुनावी गणित - Khabar NonStop

BJP

गुजरात। इस बार का गुजरात विधानसभा चुनाव खासा दिलचस्प होता जा रहा है। सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों पार्टियाँ जातीय समीकरण साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से गुजरात में पाटीदार आरक्षण का मुद्दा जोरों पर छाया हुआ है। इस आन्दोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हार्दिक पटेल कांग्रेस के गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। तमाम राजनैतिक उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है। बीजेपी ने कुल 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

कांग्रेस के खिलाफ ‘पप्पू’ नहीं ‘युवराज’ शब्द का होगा इस्तेमाल

साधा जातीय समीकरण, ये है गणित

बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। इस बार का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण दिख रहा है। ऐसे में पार्टी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। यही कारन है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में प्रथम चरण के 58 और द्वितीय चरण के 12 उम्मीदवारों के नामों को घोषणा की है। इस लिस्ट में जातीय समीकरण समेत तमाम अन्य राजैतिक पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है। बीजेपी ने इस लिस्ट में हाल ही में काग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का झंडा थामने वाले नेताओं को भी तरजीह दी है।

गुजरात में मुस्लिम घरों पर ‘क्रॉस’ का निशान, दहशत

ये है बीजेपी का जातीय गणित

बीजेपी ने जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए 4 महिलाओं समेत इन जातियों के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है-

पाटीदार – 15

चौधरी – 2

ठाकोर – 8

कोली – 5

क्षत्रिय – 6

ब्राह्मण – 2

जैन – 2

कांग्रेस ने गुजरात में छोड़ा अपना नारा, थमा ‘विकास गांडो थयो छे’ का रथ

लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम

बीजेपी द्वारा जारी की गयी पहली लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतु भाई का नाम भी शामिल है। नए चेहरों को जगह देते हुए बीजेपी ने IPS पीसी बरांडा को भिलोडा से मैदान में उतारा है।

मेरा मुद्दा बीजेपी को हराना है, आरक्षण नहीं: हार्दिक पटेल

कांग्रेस से बीजेपी में आये इन नेताओं को मिला टिकट

हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए इन कांग्रेसी नेताओं को भी बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है-

राघव पटेल – जामनगर ग्रामीण

रामजी परमार – ठासरा

मानसी चौहान – बालासिनोर

सीके राउजी – गोधरा

दिलीप संधानी – धारी

गुजरात: यहाँ पर एकलौते वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ

प्रथम और द्वितीय चरण मतदान की तारीखें

गुजरात विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है। कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को तथा दूसरे चरण की वोटिंग 14 दिसंबर को होगी। 18 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगे।

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर मांगा फिर सेवा करने का मौका



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j28pCu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop