अब आधार लेकर जाना होगा बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने परीक्षा में भी अब आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए परीक्षार्थियों का अब आधार कार्ड देखने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अब सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। पूरनपुर और कलीनगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
यूपी को मिली सौगात, सीएम योगी से मिलेंगे बिल गेट्स
परीक्षा मे बदलाव
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार होने वाली परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। पूरनपुर में 13 और कलीनगर में दो परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षाएं कराने को लेकर काफी सर्तकता भी बरती जा रही है। सभी केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरे जनपद में 68 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं।
परीक्षाओं को आधार से जोड़ा जाएगा
इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 28,957 और इंटरमीडिएट के 22348 परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा देंगे। अब इस बार परीक्षाओं को भी आधार से जोड़ दिया गया है। परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों को अब आधार कार्ड भी साथ ले जाना होगा। दरअसल बोर्ड परीक्षाओं में कई बार परीक्षार्थी की जगह अन्य किसी से भी परीक्षा दिलवाने का प्रयास किया जा चुका है। इसी के चलते अब फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार ले जाने का नियम भी लागू किया गया है।
पूरनपुर में प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज।
-एपी इंटर कॉलेज।
-गुरुनानक इंटर कॉलेज।
-पंचमदास इंटर कॉलेज।
-गुरूनानक इंटर कॉलेज, माधौपुर।
-खालसा इंटर कॉलेज, नवदिया सुल्तानपुर।
-सेवाराम नत्थू लाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर।
-जय सतगुरुदेव सविता इंटर कॉलेज, महादिया।
-सनातन धर्म इंटर कॉलेज पूरनपुर।
-राजकीय हाईस्कूल पुरैना गौढ़ी।
-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
-जीआईसी, गभिया सहराई।
-जीआईसी इंटर कॉलेज।
-सीएंडजे इंटर कॉलेज कलीनगर।
-गुरुनानक इंटर कॉलेज शाहगढ़।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j0meBm
Comments
Post a Comment