‘जो खुद उखड़ा हुआ हो वो किसी को क्या उखाड़ेगा’: रामकृपाल - Khabar NonStop
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर पलटवार किया है और कहा कि ‘जो खुद उखड़ा हुआ हो वो किसी को क्या उखाड़ेगा। आरजेडी का मतलब राष्ट्रीय जनता दल नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार की पार्टी है और परिवार की पार्टी में लालू यादव अाजीवन अध्यक्ष रह सकते हैं।’
नरेंद्र मोदी को ‘बहनों, भाइयों’ कहने से फुर्सत नहीं है: लालू यादव
दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक में लालू ने कहा था कि, ‘पहले लोग शेर से डरते थे, अब गाय से डरते हैं।’ लालू ने आगे कहा कि, गाय व मवेशियों के साथ बढ़ते डर को देखकर बिहार के सारण जिले के सोनपुर का मवेशी मेला बिना मवेशियों वाले मेले में बदल गया है।’ उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हार्दिक पटेल व तेजस्वी यादव जैसे युवा नेता देश से सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फकेंगे।’ लालू के इस बयान का केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार किया है।
नीतीश और लालू के आवास पर छठ पर्व की रौनक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zR9FDf
Comments
Post a Comment