दक्षिण कोरिया में अस्पताल की नर्सों ने किया विवादित डांस, देखें विडियो - Khabar NonStop
दक्षिण कोरिया का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस विडियो में जो चल रहा है वो आपत्तिजनक है। दरअसल इस विडियो में अस्पताल की कुछ नर्स डांस परफॉरमेंस दे रहीं हैं। ये नर्स खुलेआम अश्लील और उत्तेजित करने वाला डांस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन ने इन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था।
दुनिया का अनोखा रेस्तरां, मिनी स्कर्ट वाली लड़कियों को मिलता है खास ऑफर
नर्सों ने किया अश्लील डांस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन नर्सों को अश्लील डांस करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उकसाया था। अस्पताल में काम करने वाली नर्सों को काफी छोटे कपड़े पहनकर उन्हें डांस करने के लिए मजबूर किया था। विडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की जमकर आलोचना की जा रही है।
दुनिया के अनोखे नाई, 15 कैचियों से एक साथ काटते हैं बाल, देखें विडियो
यहाँ हुआ था ये विवादित डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अश्लील डांस के विडियो को दक्षिण कोरिया के एक अस्पताल में बनाया गया था। दक्षिण कोरिया के हालाइम विश्वविद्यालय के सेक्रेड हर्ट अस्पताल का यह पूरा वाकया है। यहाँ पर एक कार्यक्रम के दौरान नर्सों से अस्पताल प्रशासन ने अश्लील डांस करवाया। अब इस डांस को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
चाय वाले ने की अपनी पत्नी के साथ 17 देशों की सैर, जाने पूरी कहानी
द कोरियन नर्सेज एसोसिएशन करेगा मामले की जांच
मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इसे देख अब द कोरियन नर्सेज एसोसिएशन ने इस मामले की जांच करने की बात कही है। गौरतलब हो डांस करने वाली नर्सों ने भी अब विडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कराने की बात कही है। अब देखना ये है कि क्या वाकई में एसोसिएशन जांच कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ करवाई करेगा या फिर ये मामला ठन्डे बस्ते में दबा दिया जायेगा।
16 साल की लड़की बनी सोशल मीडिया पर सनसनी, जानें कारण
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNKVvm
Comments
Post a Comment