sss

; //]]>

जिलाधिकारी बिफरीं इन अधिकारियों पर, दिया कड़ा निर्देश - Khabar NonStop

Dr Roshan Jacob

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने अधिकारियों के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी विभागीय करवाई समय से संपन्न कराने की बात कही। आईये जानते हैं जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने जिले के किस अधिकारी को क्या कहा…

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रोशन जैकब ने कलेक्ट्रेट अधिकारियों संग की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने मुख्य विकास अधिकारी को तहसील खुर्जा के अन्तर्गत ग्राम मूंडाखेडा में विद्यानन्द विद्यालय में अवैध तरीके से नियुक्त किये गये शिक्षकों की नियुक्ति की जांच जिला विकास अधिकारी एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम से कराते हुए शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए स्पष्ट आख्या 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने अपने आदेशों में अवगत कराया है कि इस प्रकरण की जांच डीआईओएस को दी गई थी लेकिन यह जांच उनके द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्थानान्तरित करने पर भी शिकायत का कोई निस्तारण नहीं हो सका है। जांच अधिकारी द्वारा शिकायत के बिन्दुओं पर प्रकाश न डालते हुए शिकायत का निस्तारण गलत तरीके से करते हुए शिक्षकों का वेतन नियम विरूद्ध बहाल किया गया है। साथ ही यह भी अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय में दायर याचिका में प्रतिशपथ पत्र लगाये जाने के आदेश का भी पालन नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी ग्राम मूंडाखेडा तहसील खुर्जा ने यह भी शिकायत की है कि डीआईओएस ने इस शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई न करते हुए एक भ्रमित पत्र प्रेषित किया गया है। शिकायत के अन्तर्गत प्रबन्ध समिति के सीज अधिकारों को बहाल किये जाने का पत्र भी गलत रूप में अंकित करते हुए आदेशों को निरस्त कर प्रबन्ध समिति के अधिकारों को पुनः सीज करने एवं अवैध शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाये जाने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि यह प्रकरण अत्यन्त गम्भीर प्रकरण है इस प्रकरण में जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने किया सौन्दर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण

जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारी सिकन्द्राबाद की प्राप्त रिपोर्ट के क्रम में निर्देशित किया है कि विकास खण्ड सिकन्द्राबाद के अन्तर्गत 38 विद्यालय पाये गये है जहां पूर्व प्रधानों द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस विद्यालयों पर अनाधिकृत रूप से खाद्यान्न कब्जा लिया गया है। जिसके कारण लगभग डेढ़ वर्ष से इन विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन उपलब्ध/आवंटित नहीं हुआ है। उन्होनें यह भी अवगत कराया है कि विकास खण्ड में 29 विद्यालयों में गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है और 28 विद्यालयों में गैस सिलेण्डर एवं गैस कनेक्शन चोरी हो चुके है जिसके अभाव में विद्यालयों में गैस सिलेण्डर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को नोटिस निर्गत करते हुए प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए मिड डे मील का सुचारू वितरण कराने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

आतंकियों को हलाल करने वाले जांबाज को हजारो लोगों ने दी सलामी

नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि उनकी पालिकाओं के क्षेत्रान्तर्गत अनाधिकृत जगह पर कूड़ा पायेगा तो इसे अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित पालिका के विरूद्ध जुर्माना आरोपित करते हुए सम्बन्धित ईओ के विरूद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अपने आदेशों में समस्त ईओ को अवगत कराते हुए कहा है कि उनके द्वारा आयोजित समस्त बैठकों को अनाधिकृत जगहों पर कूड़ा नहीं डाले जाने के आदेशों के विपरित यह देखने में आया है कि नगर के प्रवेश मार्गो एवं अन्य आबादी क्षेत्रों में अनाधिकृत जगहों पर स्वयं डम्पिंग करायी जा रही है तथा ऐसी जगहों से कूड़े के उठान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान में वायू प्रदूषण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इसका अनुपालन कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है और आयुक्त द्वारा मीटिंग में भी प्रदत्त निर्देशों एवं राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों के क्रम में इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बुलन्दशहर को वर्तमान में वातावरण में छायी धुंध एवं वायु प्रदूषण के दृष्टिगत आयुक्त द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में खुले में रखी निर्माण सामग्री से होने वाल प्रदूषण को रोकने के लिए किसी भी निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री खुले में न रखी जाये। उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि यदि इसका उल्लंघन किया जाता है तो सम्बन्धित पर जुर्माना आरोपित करें। यदि निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की व्यक्तिगत जिम्मेदारी नियत करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

जिला गन्ना अधिकारी-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने जिला गन्ना अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके द्वारा बन्द पड़े गन्ना क्रय केन्द्रों को 10 नवम्बर 2017 तक संचालित करने तथा दी किसान सहकारी शुगर मिल अनूपशहर को भी 10 नवम्बर 2017 तक संचालित कराने के लिए निर्देशित करते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई थी लेकिन इन दोनों बिन्दुओं पर रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि फर्जी पर्चियां जो निर्गत हुई है उनको प्रचलन से बाहर करने की कार्रवाई एवं अवैध लाभार्थियों की जांच कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक एवं एआरटीओ-

जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक एवं एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद में यह सुनिश्चित किया जाये कि बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं बिना टैक्स जमा किये कोई भी वाहन संचालित न होने पाये साथ ही डीजल से संचालित 10 वर्ष पुराने वाहन एवं पेट्रोल द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों का संचालन भी पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया जाये। उन्होंने इस सम्बन्ध में आयुक्त एवं एनजीटी के आदेशों का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। अन्यथा की स्थिति में दोनों अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी नियत करते हुए कार्रवाई की जायेगी।

कम हीमोग्लोबिन बताकर प्रसूता को अस्पताल से निकाला, ऑटो में हुई डिलीवरी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zxXkTO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop