sss

; //]]>

पत्रकार ने मोटा कहकर पूछा सवाल, तो विद्या के जवाब ने लगाई मिर्ची - Khabar NonStop

vidya balanविद्या बालन बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जिन्हें अपनी फिल्म चलाने के लिए किसी बड़े मेल स्टार के साथ काम करने की जरुरत नहीं पड़ती है। विद्या की फिल्में उनकी बदौलत ही चलती है और कामयाब भी होती है। फिर इसमें साइज, फिगर का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। क्योंकि विद्या का काम है हमें इंटरटेन करने जो वो बखूबी कर रही है लेकिन फिर भी कुछ लोगों को उनके मोटापे पर सवाल उठाना अच्छा लगता है। ऐसे ही एक सवाल पर विद्या ने अपने जवाब से कसकर चमांचा ज़ड़ा है।

पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाए जाने पर करणी सेना ने मॉल में की तोड़-फोड़

क्या है पूरा मामला

दरअसल विद्या अपनी अपकमिंग फिल्म तुम्हारी सुलु में मानव कौल के साथ नजर आने वाली है। इन दिनों विद्या अपने फिल्म की प्रमोशन कर रही हैं। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है। अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी विद्या से एक पत्रकार ने ऐसा सवाल पूछ लिया जो उन्हें शर्मिंदा करने वाला था, लेकिन वो घबराई नहीं और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया।

पत्रकार ने पूछा

पत्रकार ने विद्या बालन से पूछा कि क्या वो वजन घटाने के बारे में सोच रही हैं। इस सवाल को उस पत्रकार ने उन एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ दिया जो महिला-केंद्रित फिल्में कर रही हैं।

बाल दिवस पर फैंस ने शेयर की तस्वीर जिसे देख चौक गए बिग बी

-पत्रकार ने कहा- आपको महिला केंद्रित फिल्में करने के लिए जाना जाता है, तो क्या आप कर रही हैं या कुछ एक्ट्रा वजन को घटाने के बारे में सोच रही हैं?

-यह सुनकर एक्ट्रेस घबरा गईं और उन्होंने उस पत्रकार से वजन घटाने और महिला केंद्रित भूमिक निभाने के बीच परस्पर संबंध पूछा।

-इसके जवाब में पत्रकार ने कहा- क्या आप भविष्य में और ग्लैमरस रोल पाने के बारे में सोच रही हैं।

-इसके जवाब में विद्या ने कहा कि मैं जैसी हूं उससे और जिस तरह की फिल्में कर रही हूं उससे काफी खुश हूं। लेकिन मेरी आशा रहेगी कि आप जैसे लोगों का नजरिया बदल जाए तो अच्छा होगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jsi61d

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop