गुजरात चुनाव: हाफिज-डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने ली ‘विकास’ की जगह - Khabar NonStop
गुजरात। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, गुजरात में राजनीति अपने चरम स्तर पर पहुँच रही है। चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। कल यानि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान के तहत गुजरात में थे। उन्होनें गुजरात में कल चार चुनावी रैलियां कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आशापुरा माँ के दर्शन से की। उन्होनें पहले मंदिर जाकर मत्था टेका उसके बाद चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार कांग्रेस को कोसते नजर आये। उन्होनें कांग्रेस पर कई आरोप लगाये।
परेश रावल ने रजा-रजवाड़ों को कहा बंदर, प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी
डोकलाम, हाफिज और सर्जिकल स्ट्राइक बना मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार अभियान शुरू करते ही गुजरात चुनाव के मुद्दे भी बदल गए हैं। अभी तक गुजरात चुनाव में विकास, पाटीदार आरक्षण और अन्य मुद्दे भुनाए जा रहे थे, परंतु प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद सब बदल गया है। प्रधानमंत्री अपनी रैली के दौरान लगातार हाफिज सईद, सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम जैसे मुद्दे दोहरा रहे थे। उन्होनें कांग्रेस पार्टी को अपनी जनसभा के दौरान इस मुद्दों को लेकर जमकर कोसा।
महिला का दर्द सुनकर मंच से उतर आए राहुल, गले लगाकर बढ़ाया हौसला
राहुल गाँधी को लिया आड़े हाथों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि ‘पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के रिहा होने पर कांग्रेस पार्टी ताली क्यों बजाती है?’ उन्होनें डोकलाम मुद्दे पर भी राहुल गाँधी को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री ने कहा जब हमारे वीर सैनिक डोकलाम में चीन को कड़ी टक्कर दे रहे थे तब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी चीन के राजदूत से मिलने गए हुए थे, उनसे गले मिल रहे थे। गत वर्ष हुए भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए कहा कि ये लोग सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। क्या सेना वहां फिल्म शूट करने गयी थी?
क्रिस्टोफर वुड ने गुजरात में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी की
इमोशनल कार्ड के सहारे मोदी
कच्छ में रैली को सबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में झूठ और वंशवाद फैला रही है। उन्होनें कहा प्रदेश की जनता इसके लिए उन्हें माफ़ नहीं करेगी। कच्छ जिले के भुज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में जहां एक ओर विकास में विश्वास है वहीं दूसरी ओर वंशवाद है।
गुजरात चुनाव: PASS नेताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया हंगामा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Aa3zNX
Comments
Post a Comment