मासूम की गला दबा कर हत्या - Khabar NonStop
बुलंदशहर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर से गायब 7 वर्षीय मासूम बच्चे का शव देर रात गन्ने के खेतो में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मासूम की हत्या गला दबा कर की गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी है।
12 घंटे के अन्दर कोतवाली नगर पुलिस ने किया त्रिलोक हत्याकांड का खुलासा
मामला बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के दादुपुर लीला गांव का हैं। मृतक हिमांशू के परिजनो ने बताया कि शाम को हिमांशू घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते ही अचानक हिमांशू गायब हो गया। अचानक गायब हुए हिमांशू की तलाश परिजनों और गांव के लोगों करने लगे। तलाश करते करते गांव वाले गन्न के खेत पर पहुंचे तो वहां हिमांशू का शव पड़ था। शव की सूचना पर सिन्द्राबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस को दी पत्नी की झूठी हत्या की सूचना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iiL6ES
Comments
Post a Comment