कुमार विश्वास ने कि थी आप पार्टी खत्म होने की भविष्यवाणी - Khabar NonStop
दिल्ली। काफी समय से आम आदमी पार्टी में चल रहा सियासी घमासान आज रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आप पार्टी के सदस्य और राजस्थान के प्रभारी कुमार विश्वास के नए पोस्टर के बाद उनका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की इस वीडियो में कुमार विश्वास आप पार्टी के खत्म होने की भविष्यवाणी करने की बात कर रहे हैं।
मेट्रो केवल अमीरों के लिए? मेट्रो से दूर होता समाज का एक तबका
विश्वास का कहना
विश्वास का कहना है की ‘मेरी बद्दुआ से सब खत्म होगा। आप जनता पार्टी बन जाएगी। चार-पांच साल बाद सब घूमते हुए मिलेंगे, लेकिन कभी पूछूंगा नहीं कि तुमने उस समय क्या किया था। तुम इस समय अहंकार में हो और बड़े-बड़े आवासों में बैठे हो। तीन लोगों ने पार्टी बनाई कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया। एक मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री व एक…….’।
CBI कोर्ट ने मीडिया को सोहराबुद्दीन मामले की सुनवाई की रिपोर्टिंग से रोका
समर्थकों ने बताया वायरल होने का सच
कुमार विश्वास के समर्थक ऑडियो के वायरल होने के पीछे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साले का नाम उछाल रहे हैं। विश्वास समर्थकों ने कहा की सालेजी से पूरा ऑडियो मांगिए। तब ज्यादा बेहतर सच सुनने को मिलेगा, लेकिन वो देंगे नहीं। सिर्फ थोड़ा सा हिस्सा काटकर लीक करने से साजिश की बू आती है।’ वहीं, विश्वास विरोधियों ने उनपर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
GST का असर दिखेगा आज आने वाले Q2 के जीडीपी आंकड़े पर
अमानतुल्ला मनमुटाव के चलते किया था ऑडियो रिकॉर्ड
मालूम हो की पिछले महीने जिस दिन विधायक अमानतुल्ला को लेकर कुमार विश्वास के साथ मनमुटाव की घटना हुई थी उस रात विश्वास किसी से बातचीत कर रहे थे। उस दौरान वह अपनी भड़ास निकालने लगे। इस बातचीत की किसी ने रिकॉर्डिग कर ली।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zR5UhC
Comments
Post a Comment