sss

; //]]>

स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कों ने बस में युवक की चाकू मारकर की हत्या - Khabar NonStop

killदिल्ली। नई दिल्ली में न्यू फ्रेंडस कॉलोनी इलाके में गुरुवार शाम चलती बस में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक हत्या करने वालों में 4 से 5 युवक शामिल हैं, जिन्होंने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी थी।

गुजरात 5-10 उद्योगपतियों का नहीं, किसान और मजदूर का है: राहुल

क्यों ली युवक की जान

बता दें की मारा गया युवक बस में सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटने का विरोध कर रहा था। पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है

फिलहाल मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के समय बस में कई लोग सवार थे, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का विरोध नहीं किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 8 बजे एक चलती बस में युवक को चाकू मारने की कॉल मिली थी।

दिल्ली में गिरी 60 साल पुरानी इमारत, मौके पर NDRF की टीम

होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की जानकारी मिलने पर उसे होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात पंजाबी बाग से बदरपुर के बीच चलने वाली रूट संख्या 479 की क्लस्टर बस में हुई है। युवक इस बस में लाजपत नगर से सवार हुआ था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iNfJ5X

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop