sss

; //]]>

आधार के गलत प्रयोग को रोकें, आधार को लॉक कर ऐसे करें खुद को सेफ - Khabar NonStop

aadhar

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य कर दिया है।यहाँ तक कि अब मोबाइल नंबर, बैंक खातों आदि में आधार नंबर लिंक कराना जरुरी हो गया है। लेकिन आधार से प्राइवेसी को खतरा भी है। बीजेपी नेता सुब्रमन्यम स्वामी ने भी आधार की अनिवार्यता को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। इसकी सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल उठते आ रहे हैं। तमाम लोग आधार कार्ड के चलते ठगी करने वाले लोगों का शिकार भी हो गये है। सुप्रीम कोर्ट में भी आधार की सुरक्षा और प्राइवेसी के खतरे को लेकर याचिका दायर की जा चुकी है। इन सब बातों के बीच आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जानकारी लेकर आये हैं जिससे आप अपने आधार को सेफ रख सकते हैं। आईये जानते हैं उनके बारे में…

स्वामी भी आए अब आधार के विरोध में, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई ने कहा है कि आधार नंबर आपके द्वारा यूज़ किये जाने वाले मोबाइल नंबर की तरह है। यह कोई गोपनीय जानकारी नहीं है, इसे संवेदनशील जानकारी की श्रेणी में रखा जा सकता है। आप अगर अपनी आधार की गोपनीयता और सुरक्षा के विषय में चिंतित हैं और अगर आपको लगता है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है या हो रहा है तो आप इसे लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आधार नंबर पर बायोमैट्रिक्‍स लॉक लगाना होगा। आईये जानते हैं बायोमैट्रिक्‍स लॉक को प्रयोग करने के बारे में…

  • बायोमैट्रिक्‍स आपकी फिंगरप्रिंट होते हैं। आधार बनवाते समय आप इसे स्कैन करते हैं।
  • एक बार अगर अप अपने बायोमैट्रिक्‍स को लॉक कर देते हैं तो इसे कोई नकली बायोमैट्रिक्‍स से भी एक्सेस नहीं कर सकता।
  • बायोमैट्रिक्‍स लॉक हो जाने के बाद इसे बिना अनलॉक किये आप भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
  • इसे लॉक और अनलॉक करने के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर ‘लॉक-अनलॉक बायोमैट्रिक्‍स’ आप्शन का इस्तेमाल करना होगा।
  • इस तरह आपके आधार की जानकारी बिलकुल सेफ रहेगी। और इसके बाद आपको अपने आधार की सुरक्षा को लेकर घबराने की जरुरत नहीं है।

घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर से कर सकेंगे लिंक, ये होगी प्रक्रिया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zZHkXu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop