पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी, बीएसएफ जवान शहीद - Khabar NonStop
सम्बा। जम्मू कश्मीर के सम्बा में पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की खबर मिली है। एक अधिकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के सम्बा सेक्टर में सीमा पार से की पेट्रोलिंग पार्टी पर अचानक गोलीबारी शुरू हो गयी। इस गोलीबारी में एक जवान गोली लगने से शहीद हो गया।
कुपवाड़ा: पुलिस ने बरामद किया हैंड ग्रेनेड
जवान हुआ शहीद
सीमा पार से हुई इस नापाक हरकत से सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। जवान को फायरिंग के दौरान गोली लगी थी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान कांस्टेबल तपन मंडल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सतुई गांव का रहने वाला था। भारतीय जवान सीमापार से हो रही इस नापाक हरकत का मुस्तैदी से जवाब दे रहे हैं।
J&K: IUST अवंतिपुरा के 4 MBA छात्र स्प्रे अटैक मामले में सस्पेंड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A9vJ9s
Comments
Post a Comment