आज नूपुर के हो जायेंगे भुवनेश्वर कुमार - Khabar NonStop
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज कुमार आज अपनी बचपन की दोस्त नूपुर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी गुरुवार को मेरठ के ब्रावुरा गोल्ड होटल में होगी। शादी के लिए भुवनेश्वर कुमार अपने गंगानगर स्थित घर से बारात लेकर निकल चुके हैं। इससे पहले बुधवार को पूरे परिवार के साथ भुवी होटल पहुंचे जहां हल्दी की रस्म अदा की गई थी और महिला संगीत का कार्यक्रम भी हुआ।
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जल्द बनेंगे दूल्हा
इस शादी में मेरठ, बुलंदशहर से कई अधिकारियों और पार्टी के नेताओं समेत रिश्तेदारों को न्यौता भेजा गया है। उन्होंने सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ से लेकर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी तक को शादी का न्यौता दिया है। शादी के बाद आज शाम को चार बजे विदाई समारोह के बाद रात आठ बजे इसी होटल में रिसेप्शन होगा। इसके अलावा पैतृक गांव लुहारली में 26 नवंबर को रिसेप्शन भी रखा गया है और दिल्ली में 05 दिसंबर को स्पेशल रिसेप्शन होगा जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, भारतीय एवं श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों समेत फिल्मी सितारे शामिल होंगे।
भुवनेश्वर कुमार के परिजनों को बेटे से आस ,जीतेगा हिंदुस्तान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zv0vNc
Comments
Post a Comment