महबूबा ने की सैनिक के अपहरण और हत्या की निंदा - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने टेरिटोरी आर्मी के जवान के अपहरण और हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि, “ऐसे कृत्य कश्मीर में शांति और समानता स्थापित करने के संकल्प को कमजोर नही कर सकते।”
कश्मीर: सेना के जवान की अपहरण के बाद हत्या, शव बरामद
इस तरह के कृत्य हमें कमजोर नही कर सकते
महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, “शोपियां में एक बहादुर प्रादेशिक सेना के सैनिक इरफान अहमद की क्रूर हत्या की हम पूरी निंदा करते हैं। इस तरह के कृत्यों से घाटी में शांति और सामान्य स्थिति स्थापित करने का हमारा संकल्प को कमजोर नहीं होगा।” गौरतलब हो, शोपियां जिले में एक प्रादेशिक सेना के सैनिक का अपहरण कर उसे गोली मार दी गई थी। मृत सैनिक की पहचान इरफान डार पुत्र गुलाम मोहम्मद डार, संजनगांव के रूप में की गई थी।सैनिक की तैनाती गुरेज़ इलाके में थी।
J&K: पहली बार पथराव करने वालों के खिलाफ FIR होगी वापस, महबूबा मुफ्ती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n5so8D
Comments
Post a Comment