नाबालिग को घर से अगवा कर किया गैंगरेप, मामला दर्ज - Khabar NonStop
बुलंदशहर में अपहरण के बाद 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के दो आरोपी रात को घर के अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर अपहरण कर अपने साथ उठा ले गए। जंगल में ले जाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी पीड़िता को वही छोड़कर फरार हो गए। अब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर, पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
17 बर्षीय इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप, गिरफ्तार
मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 नबम्बर की देर रात गांव के ही लक्ष्मण और बौटन घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए। दोनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर पीड़िता का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को गांव के पास ही जंगल में ले गए। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को तब तक अंजाम देते रहे, जब तक की पीड़िता बेहोश न हो गई। पीड़िता ने बताया कि सुबह 6 बजे उसके दो भाई उसकी तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे। पीड़िता ने होश में आने के अपने भाईयो को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता को जहांगीराबाद थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर लक्षमण और बौटन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कर रही है।
बरेली: किशोरी के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zi0NWE
Comments
Post a Comment