जब आत्महत्या के बारें में सोचने लगी थी इलियाना - Khabar NonStop
21वीं वर्ल्ड कॉन्ग्रेस ऑफ मेंटल हेल्थ के एक आयोजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी जिंदगी के कुछ ऐसे अहम पहलु सामने रखें है जो अब तक आप नहीं जानते होंगे। इस दौरान उन्होंने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में काफी कुछ बताया।
#MeToo कैंपेन: विद्या बालन के साथ भी हुआ था यौन शोषण
इलियाना ने बताया
इलियाना ने बताया ‘मैं हमेशा से ही सेल्फ कॉन्शियस पर्सन रही हूं और अपनी बॉडी टाइप को लेकर गंभीर रही हूं। मैं हमेशा ही लो फील करती थी और उदास महसूस रहती थी, लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं डिप्रेशन और बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से परेशान हूं। मैं सिर्फ ये चाहती थी कि सब मुझे स्वीकार करें।’
आत्महत्या का ख्याल आने लगा था
उन्होंने आगे कहा ‘एक मौके पर तो मेरे दिमाग में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। मैं सब खत्म कर लेना चाहती थी। यह सब तब बदला जब मैंने खुद को स्वीकार किया और जाना कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं। यही डिप्रेशन से लड़ाई का पहला कदम होता है।’
ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘फन्ने खां’ के सेट पर हुआ हादसा
डिप्रेशन में हैं मांगे मदद
‘बर्फी’ और ‘रुस्तम’ की इस एक्ट्रेस ने कहा कि डिप्रेशन वाकई होता है और लोगों को इससे लड़ने के लिए मदद मांगने में नहीं शरमाना चाहिए। वो कहती हैं की ‘ये दिमाग का केमिकल लोचा है और इसका इलाज जरूरी होता है।’ डिप्रेशन से इस लड़ाई में इलियाना डिक्रूज की मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी थीं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j5gDh0
Comments
Post a Comment