निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नहीं होगा तहसील-थाना दिवस - Khabar NonStop
बहराइच। प्रदेश में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के महापौरों, पार्षदों, अध्यक्षों तथा सदस्यों के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। निर्वाचन की समयबद्धता और शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए जनपदों में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा थाना समाधान दिवस का आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक नहीं किया जायेगा।
12 केन अवैध बीयर के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत
जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने उप जिलाधिकारी बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, महसी, पयागपुर व मिहींपुरवा (मोतीपुर) को निर्देश दिया है कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा थाना समाधान दिवस का आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक न किया जाये।
21 वें चरण में सरयू नदी की सफ़ाई के लिये जुटे बहराइचवासी
निकाय चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही प्रदेश के उन जनपदों में जहाँ चुनाव होने हैं वहां राजनीति तेज हो गयी है। चुनाव वाले जनपदों में निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है। आम जनता में नेताओं को अपने मतदाताओं का ध्यान आने लगा है, चेयरमैन से लेकर सभासद तक के दावेदार जोर-शोर से दावेदारी ठोक रहे हैं।
जनपद के पत्रकारों को मिली प्रेस क्लब की सौगात
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zj8qvC
Comments
Post a Comment