चीन: ईसा मसीह की तस्वीरें हटा लगाए चिनफिंग के पोस्टर - Khabar NonStop
पेइचिंग। चीन में सैकड़ों ईसाइयों ने ईसा मसीह की तस्वीरों को हटा दिया है। और उनके स्थान पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पोस्टर लगा लिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये चीन के पिछड़े इलाकों में से एक जियांग्शी सूबे की युगान काउंटी में सरकार की गरीबों की मदद के लिए चलाई गई योजना के तहत हुआ है। युगान काउंटी में करीब 10 फीसदी ईसाई रहते हैं। इस काउंटी के 11 पर्सेंट लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।
स्थानीय प्रशासन की ओर से गरीबी को दूर करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत उनसे कहा गया कि वे ईसा मसीह के पोस्टरों को हटाएं। हॉन्ग कॉन्ग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई समुदाय के लोगों को ईसा मसीह की तस्वीरें के साथ साथ क्रॉस को भी हटाना पड़ा है। अखबार के मुताबिक पूर्व राष्ट्र प्रमुख माओत्से तुंग के दौर में भी ऐसी ही स्थिति चीन में थी। जब पूरे देश में घर घर में लोगों को माओ की तस्वीरें लगानी पड़ी थीं। फिर से अब चीन में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई है।
शी चिनफिंग बीते सालों में देश के सबसे ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं। उन्हें देश की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की ओर से 5 साल का एक और कार्यकाल दिया गया है। यही नहीं चिनफिंग माओ के बाद चीन के ऐसे पहले नेता हैं, जिनके विचारों को कम्युनिस्ट पार्टी के संविधान में जगह दी गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी युगान काउंटी में ईसाइयत के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला कर रही है। आपको बतचा दें कि कुछ अनुमानों के मुताबिक चीन में ईसाइयों की आबादी करीब 9 करोड़ है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zCVX6C
Comments
Post a Comment