ऐसे चेक करें बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक है या नहीं.. - Khabar NonStop
केंद्र की मोदी सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। सरकारी फरमान के मुताबिक सिम कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य हो गया है। अब आप अपने बैंक खाते से आधार लिंक करने के बाद आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका आधार लिंक हुआ या नहीं।
आधार नंबर को फ़ोन या बैंक से जोड़ते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान…
आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हुआ या नहीं घर बैठे चेक करने के लिए आपके पास इन्टरनेट कनेक्शन होना जरुरी है। इन्टरनेट के माध्यम से अप घर बैठे ही इसे चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे चेक करे…
घर बैठे आधार को मोबाइल नंबर से कर सकेंगे लिंक, ये होगी प्रक्रिया
- आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करें।
- होम पेज में आधार सर्विसेस पर जायें।
- यहाँ पर ‘Check Aadhaar & Bank Account Linking Status’ पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करके अप नयी विंडो पर चले जायेंगे।
- इमें जाकर आपको आधार नंबर इंटर करना होगा।
- इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालते ही बक अकाउंट से आधार नंबर लिंक है या नहीं ये पता चल जायेगा।
जागी सरकार, बिना आधार कार्ड वाले गरीबों को राशन देने का आदेश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvPN8c
Comments
Post a Comment