sss

; //]]>

फेसबुक पर पद्मावती को लेकर चला ‘मैं विरोध करता हूं’ अभियान - Khabar NonStop

padmavati

संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीज़ डेट जैसे जैसे पास आ रही है इस फिल्म को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल, अब पद्मावती फिल्म के विरुद्ध प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गया। फेसबुक पर ‘मैं विरोध करता हूं’ नाम से एक अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद है कि, फेसबुक पर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लग सके। इसके अलावा राजस्थान सरकार पर राजपूत समाज द्वारा बनाए जा रहे दबाव के बीच राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने साफ किया कि विरांगनाओं का अपमान कर फिल्म को नहीं चलाने की बात कही है। कहा जा रहा है कि, फिल्म का विवादित हिस्सा जब हटाया जायेगा तब ही फिल्म को चलाया जायेगा। वहीं, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, “अब कई ऐसी फिल्में आने लगी हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर पैसा खर्च होता है। इस पर हमें ध्यान देना चाहिए कि इसके पीछे कहीं कोई अंतर्राष्ट्रीय साजिश तो नहीं।’ बता दें कि, पद्मावती फिल्म को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए ही भंसाली के ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किये गए हैं।

भंसाली की फिल्म ‘PADMAVATI’ के सेट पर लगा दी आग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AxvmWe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop