महाराष्ट्र सरकार को एनएचआरसी ने भेजा नोटिस - Khabar NonStop
मुंबई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को लातूर के एक विद्यालय के छात्र के कथित रूप से निष्कासन पर महाराष्ट्र के पुलिस और सरकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किया। जानकारी के मुताबिक छात्रों ने सेना के कर्मियों द्वारा बलात्कार की शिकायत की थी। एनओएचआरसी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक और लातूर जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। एनएचआरसी ने केंद्रीय रक्षा सचिव को भी कार्यवाही की एक प्रति भेजी है।
मुंबई एयरपोर्ट ने 24 घंटे में बनाया एक नया विश्व रेकॉर्ड
पुलिस ने मांगी थी रिश्वत
रिपोर्ट के मुताबिक, लातूर जिले में एक 15 वर्षीय लड़की ने दावा कि उसने सेना के कर्मियों द्वारा बलात्कार की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने कथित तौर पर लड़की को परेशान किया और 50,000 रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर एफआईआर दर्ज कराई।
लव जिहादः पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया आरोेप, इस्लाम कबूल करने का डाला दबाव
एनएचआरसी ने कहा ये
एनएचआरसी ने कहा कि, “स्कूल के अधिकारियों ने पीड़ित को समर्थन देने के बजाय, उसे संस्थान की प्रतिष्ठा के नाम पर स्कूल से बाहर निकालने का फैसला किया। यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है।”
26/11: ‘पापा की याद आने पर उन्हें YOUTUBE पर देख लेती हूं’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ng7aoy
Comments
Post a Comment