sss

; //]]>

कार्तिक मेले की व्यवस्थाओं का एसडीएम ने लिया जायजा - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के मौके पर लगने वाले लक्खी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का एसडीएम ने जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

4 नवम्बर को छोटी काशी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के मौके पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए प्रशासन जुट गया है। बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ श्रद्धालुओं के स्नान के लिए जगह चिन्हित की गई। पुल पार रेती, पक्के घाट, दिनेश घाट, जाहन्वी घाट, कुंज घाट, मस्तराम आश्रम के निकट जेपी घाटो पर सुरक्षित स्नान के लिए पालिका द्वारा लगाये गये। बैरिकेटिंग, जाल का निरीक्षण किया। जबकि नगर की ओर पुल के नीचे दलदल व गहरा जल होने के कारण स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मेला की व्यवस्था व निगरानी के लिए 2 जोन व 6 सेक्टरों में बांट कर नियुक्त किये गये, मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। मेले के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मी, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पशु चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कराने के लिए कार्य को अंजाम दिया गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्थान पर टैंट लगाये जायेंगे। नगर में आने वाले तीन मार्ग पर पार्किग बनाने के लिए स्थान चयनित कर लिए गये हैं। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सुपुर्द कर व्यवस्था में कोताही बरतने वाले को खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौक पर सीओ मनीष यादव, अधिशासी अधिकारी नितिन गंगावार, कोतवाली प्रभारी एसपी पटेल, पालिका सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynsTAa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop