sss

; //]]>

‘तुम्हारी सुलु’ देखने से पहले जरुर पढ़ें ये रिव्यु - Khabar NonStop

Tumhari Sulu Movie Review

विद्या बालन और मानव कॉल स्टारर फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म विद्या बालन की इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले विद्या ‘बेगम जान’ के रूप में दिखाई दी थीं। फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ एक साधारण महिला की कहानी है इस महिला का पति एक यूनिफॉर्म बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजरके रूप में काम करता है। सुलोचना उर्फ सुलु का एक 11 साल का बेटा भी है जिसका नाम प्रणव है। पति के ऑफिस और बच्चे के स्कूल जाने के बाद ‘सुलु’ खुद को किसी तरह एंटरटेन करती है। वह अपना मनपसंद रेडियो सुनती है और कॉन्टेस्ट खेलती है।

पद्मावती की अभिनेत्री को दी नाक काटने की धमकी..

यह फिल्म देखने के नजरिये से बहुत ही जबर फिल्म है। फिल्म देखने के बाद आपको ये नहीं लगेगा कि आपका पैसा गलत जगह चला गया। फिल्म देखने से पहले आईये पढ़ते हैं इस फिल्म का रिव्यु-

मुख्य कलाकार: विद्या बालन, मानव कौल, नेहा धूपिया आदि
निर्देशक: सुरेश त्रिवेणी
निर्माता: टी सीरीज़ व एलिप्सिस इंटरटेनमेंट

दूसरों की ज़िंदगियों में क्या अच्छा, क्या बुरा? वो किस तरह तरह से जी रहे हैं, यह जानने की उत्सुकता हमेशा से ही मानवीय स्वभाव का हिस्सा रही हैं। इसी पर आधारित है ‘तुम्हारी सुलू’। मुंबई के किसी सुदूर नगर में एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में रहने वाली सुलू हमेशा ही सपने देखती है। वो कहीं न कहीं अपनी ज़िंदगी में एक मुकाम हासिल करना चाहती है। वो अपने बेटे के स्कूल की नींबू रेस हो या म्यूजिकल चेयर कॉम्पटीशन..उसमें भी नंबर वन आना चाहती है। लेकिन, हालात ऐसे होते हैं कि वो लाइफ में कुछ कर नहीं पाती।

जान्हवी कपूर की पहली डेब्यू होगी ‘धड़क’

ऐसे में एक दिन उसको रेडियो जॉकी बनने का मौका मिलता है और उस मौके को सुलू किस तरह से भुनाती है और उस मौके का असर उसकी ज़िंदगी पर क्या होता है? इसी ताने-बाने पर बुनी गयी है फ़िल्म –तुम्हारी सुलू। फ़िल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने कोशिश बहुत ही अच्छी की थी इस खूबसूरत से सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाने की। लेकिन, ‘तुम्हारी सुलू’ कोई महान फ़िल्म नहीं है। यह एक बहुत ही साधारण फ़िल्म है। इस कहानी में बहुत सारी संभावनाएं थीं, जिसको लेकर डायरेक्टर चूक गए हैं।

‘पंचलैट’ कैसी फिल्म है ? निदेशक, प्रेम मोदी ने बताया विस्तार से …

फ़िल्म का पहला हॉफ बहुत स्लो है, इसमें और सारी घटनाएं डाली जा सकती थीं। सेकण्ड हाफ में एक थ्रिल पैदा करने के लिए कुछ अनावश्यक एलिमेंट जोड़े गए हैं। फिर भी अगर हम देखें तो इस सप्ताह की पिक्चर ऑफ़ द वीक ‘तुम्हारी सुलू’ ही है। परफॉर्मेंस लेवल पर अगर मैं बात करूं तो विद्या बालन बहुत ही नेचुरली और नैसर्गिक रूप से अपने आपको सुलू के रूप में ढाल लेती हैं। सुलू के रूप में विद्या बालन लगातार छाई रहीं हैं। उनके पति का किरदार निभाने वाले मानव कौल ने बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दिया है। नेहा धूपिया भी फ़िल्म में दिखीं, उनको देखना सुखद रहा। विजय मौर्य ने एक कवि के रूप में शानदार परफॉर्मेंस दिया है।

पत्रकार ने मोटा कहकर पूछा सवाल, तो विद्या के जवाब ने लगाई मिर्ची

इन सबके अलावा फ़िल्म के कुछेक गाने अच्छे बन पड़े हैं, जो काफी पसंद किये जा रहे हैं! कुल मिलाकर ‘तुम्हारी सुलू’ एक साधारण सी फ़िल्म है जिसे आप एक बार देख सकते हैं और अगर आप छोड़ना भी चाहें तो आप बहुत ज्यादा कुछ खोने नहीं जा रहे हैं।

रेटिंग: 5 (पांच) में से 2.5 (ढाई) स्टार
अवधि: 2 घंटे 3 मिनट

कितनी भी कोशिश कर लो पद्मावती तो रिलीज होकर रहेगी: सुधीर मिश्रा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jygYsM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop