sss

; //]]>

बुलंदशहर: घर में जमा विस्फोटक से हुआ धमाका, एक की मौत - Khabar NonStop

Bulandshahr बुलंदशहर। यूपी के बुलन्दशहर में एक और घर मे भारी मात्रा में विस्फोटक होने की वजह ज़ोरदार धमाका हुआ है, धमाका इतना ज़ोरदार था कि घर अंदर बने कमरे की दीवार, घर में बैठे दो भाइयों पर गिर गई और घर मे आग लग गई। वहीं हादसे में एक भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है, आपको बता दें घर मे आतिशबाजी करने वाले विस्फोटक का भंडारण किया गया था।

रोशन जैकब ने किया लोर गन हाउस का निरीक्षण

यहाँ हुई ये घटना

बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के तिल बेगमपुर गाँव में इसलिए अफरातफरी का माहौल है क्योंकि इस घर मे ज़ोरदार धमाका हुआ है। धमाके में घर मे बने कमरे की दीवार अंदर बैठे दो भाइयों पर गिर गई। हादसे में बड़े भाई जाहिद की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई रियाज़ की हालत नाजुक है। रियाज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत ज्योतिषाचार्य की सड़क दुर्घटना में मौत

घायल की हालत गंभीर

दरअसल घर के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक स्टॉक किया हुआ था जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना पर बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फॉरेन्सिक टीम, और फायर की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव और घायल को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस करेगी मामले की जाँच

बुलन्दशहर पुलिस के आला अधिकारी जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की बात कर रहे हैं। ये पहला मामला नहीं है जब बुलन्दशहर में घर मे भारी मात्रा में जमा किये गए विस्फोटक की वजह से जोरदार धमाका हुआ हो, या किसी को अपनी जान गवानी पड़ी हो।

बुलंदशहर: 4 दिन में तीन घटना, बंदूक की नोक पर लूटपाट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hR0V5e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop