मऊ जिले में रहना है तो ‘सासंद सासंद’ करना होगा.. - Khabar NonStop
मऊ-प्रदेश में बीजेपी सरकार आते ही सांसद विधायक और मंत्री सत्ता के नशे में है और अधिकारी से लेकर पत्रकारों तक को धमकी देते फिर रहे हैं। मऊ जिले की ये हालत है कि अगर यहाँ के बीजेपी सासंद हरिनारायण राजभर के खिलाफ अगर किसी पत्रकार या आम जनता ने खिलाफ बोला या खबर चलाई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जायेगा। जी हां, ये वो सासंद है जिनकी हाँ में हां मिलाना होगा वरना आपका अंजाम बुरा होगा। टीवी चैनेलो के सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को गाली देने की खबर को चलवाया तो सासंद ने चार पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मऊ: भाजपा सांसद के लहजे में ‘बदजुबानी’
आपको बता दें कि, खबर चलने के बाद सांसद बौखला उठे, और उसके बाद चार पत्रकारों के उपर सत्ता की हनक दिखाते हुए पुलिस की मिली भगत से अवैध तरीके से मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में जब सासंद से हमने पूछा तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के खिलाफ गुमराह किया गया है और खबर को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री के उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और मुख्यमंत्री ने मेरे पत्र को संज्ञान में लिया इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ और उन पत्रकारों पर मुकदमा करा दिया है। इसके बाद जब मिडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, जो मैंने कहा है वही सही है। आप सी फुटेज में देखिये कि किस तरह से बौखलाए सासंद मिडिया से बात करते हुए धमकी भरे लहजे में ऊँगली दिखाकर मिडिया पर बरस पड़े और कहा कि मैने जो कहा वो सही है। इससे आप समझ सकते हैं कि, सासंद के खिलाफ खबर नहीं दिखनी चाहिए और जिले में रहना है तो सासंद सासंद करना होगा वरना मुकदमा हो जायेगा। सवाल ये है कि, अगर ऐसे सासंद मिडिया की कलम को रोकेंगे तो कैसे सच्चाई आम जनता के सामने आएगी और कैसे लोग ऐसे सांसदों की कारस्तानी देखेंगे ?
पत्रकारों ने दी सांसद पर एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2il6ita
Comments
Post a Comment