sss

; //]]>

निकाय चुनाव की तैयारी पर अधिकारी रख रहे हैं कड़ी नजर - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन 2017 के मतदान 29 नवम्बर 2017 को होने वाले हैं। चुनाव स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने की दृष्टि से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर रोशन जैकब एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के थाना स्याना, बुगरासी, खानपुर का भ्रमण कर निर्वाचन से सम्बन्धित थाना स्तर से असामाजिक तत्त्वों एवं चुनाव में बाधा डालने वाले संभावित चिन्हित तत्त्वों के विरूद्ध की गई विभिन्न प्रकार की कार्रवाईयों की पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जायेगा।

बुलंदशहर: निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सख्त

432 लोगों को किया पाबन्द

उन्होंने थाना स्याना का निरीक्षण में पाया कि थाना स्तर से निर्वाचन को प्रभावित करने वाले सम्भावित 432 लोगों को मुचलका पाबन्द किया है और 4 को गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत निरूद्ध किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निकाय स्याना के आस-पास के गांव के संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा भी निर्वाचन को प्रभावित किया जाता है, अतः ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए मुचलका पाबन्द किया जाये। उन्होंने शस्त्र लाईसेंस, अवैध शराब एवं निर्धारित धनराशि से अधिक धनराशि ले जाने वाले प्रकरणों में बैरियर लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी स्याना से गठित उड़न दस्तों के सम्बन्ध में भी चर्चा की। दोनोंअधिकारियों द्वारा पब्लिक इन्टर काॅलेज में स्थापित किये गये मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निकायवार निरीक्षण करते हुए सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस काॅलेज में स्याना, बी.बी. नगर, खानपुर एवं बुगरासी निकायों की मतगणना की जायेगी। इसके उपरान्त दोनों अधिकारी जनता इन्टर काॅलेज बुगरासी में बनाये गये 8 बूथ क्रमश बूथ संख्या 3, 4, 10, 11, 12, 15, 16 एवं 17 का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थायें मौके पर बेहतर पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय नं0-1 पर स्थापित बूथों का भी निरीक्षण करते हुए सफाई के निर्देश दिये।

निर्वाचन को निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने की कड़ी तैयारी

जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना खानपुर का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने के लिए थाना स्तर से की गई निरोधात्मक कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए पाया कि थाने द्वारा 431 व्यक्तियों को मुचलका पाबन्द एवं 2 के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है और इस थाने द्वारा 40 शस्त्र जमा कराये गये है। निरीक्षण के समय नगर में गठित उडन दस्तें की टीम सड़कों पर सक्रिय दिखायी दी। सहकारी संघ लि0 में बनाये गये 4 बूथों का निरीक्षण करते हुए प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में ऐसे तत्त्वों को खुला न छोड़ जाये जो निर्वाचन को प्रभावित कर सकते है। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी स्याना संजय पाण्डेय, तहसीलदार, सम्बन्धित थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव: आज उपमुख्यमंत्री पीलीभीत में मांगेंगे वोट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B34IUE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop