बलिया: योगी की रैली में पुलिस ने महिला के उतरवाया बुर्का, महिला ने कहा…. - Khabar NonStop
बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में एक महिला का बुर्का उतरवाने का ताजा मामला सामने आया है। दरअसल निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को सीएम योगी बलिया पहुंचे थे। इसी रैली में मुस्लिम महिला भी मौजूद थी।
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उत्सव का माहौल
क्या है पूरा मामला
बता दें की वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने महिला का बुर्का उतरवाया। इस मामले पर पुलिस ने कहा है- ”सरकार की ओर से ऐसा ऑर्डर है कि कोई भी योगी जी को काला कपड़ा नहीं दिखा सकता है। अगर बुर्के वाली बात है तो इसकी जांच कराएंगे।
कौन थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम शायरो बानो है। महिला ने सुरक्षाकर्मियों से कहा की मैं सीएम योगी की सपोर्टर हूं। यहां रैली में उन्हें सुनने आई हूं।”वहीम महिला ने मीडिया से कहा कि हमारे लिबास का रंग काला था। इसलिए पुलिस आई और सुरक्षा की बात कहकर बुर्का उतरवा दिया।
पीलीभीत: चूकाबीच पर पर्यटकों के लिए बढ़ी महंगाई
सुरक्षा की वजह से उतरवाया बुर्का
रैली में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ”काला कपड़ा ऐसी सभाओं में अलाउड नहीं होता है। फिर चेहरा ढंककर कौन बैठा है, इसका पता नहीं चलता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा करना पड़ा।”
बीजेपी कार्यकर्ता की महिला का कहना
बीजेपी की महिला कार्यकर्ता अंजू सिंह ने कहा कि इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। बल्कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा मानकों में सहयोग करें।”
पुलिस का कहना
बलिया के एसपी, अनिल कुमार ने कहा, ”मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी महिला को बुर्का उतारने के लिए कहा गया। हालांकि, सरकार की तरफ से ये ऑर्डर जरूर है कि कोई भी योगी जी को काला कपड़ा नहीं दिखा सकता है। लेकिन अगर बुर्का वाली बात है तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B30VGV
Comments
Post a Comment