धनिया दिलाये गैस की शिकायत से छुटकारा… - Khabar NonStop
भारतीय व्यंजन धनिया के पत्ते का ख़ास महत्व है कभी खाने को सजाने के लिए तो कभी चटनी बनाने के लिए किया जाता है। धनिया का इस्तेमाल भारत के अलावा पुरे विश्व में ये शौक से इस्तेमाल किया जाता है , लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले इस बात का भी ख़ास ख्याल रखना चाहिए कि धनिया के पत्ते अच्छी तरह से साफ़ किये गए हो वरना ये कई बिमारियों को न्योता भी दे सकते हैं। धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व कई बिमारियों को दूर भी करते हैं धनिया खाने के कई फायदे भी हैं कैसे चलिए हम आपको बताते हैं –
चिरौंजी है गुणों से भरपूर रखे रोगों से दूर
- धनिया में पाए जाने वाला विटामिन ए, सी की मात्रा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है जिससे वायरल बीमारी सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।
- धनिया के पत्ते गैस से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं।
- ठंड में खाने की मात्रा अधिक होने पर दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिया की चटनी व सलाद पेट को राहत पहुंचाती है।
- धनिया स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
- धनिया केे पत्ते, चटनी, सूखी धनिया का किसी भी रुप में इस्तेमाल करने पर पेशाब मार्ग दुरुस्त रहता है।
- धनिया में मिलने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स रेडिकल डैमेज में सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं।
- धनिया में मौजूद विटामिन के अल्जाइमर की बीमारी में फायदेमंद होता है।
- धनिया में विटामिन सी की अधिक मात्रा होने की वजह से गठिया मरीजों को लाभ मिलता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है।
- नर्वस सिस्टम को सक्रिय बनाए रखने में भी धनिया की पत्ती काफी फायदेमंद होती है।
- त्वचा संबंधी कई रोगों जैसे पिंपल्स होने की समस्या, ब्लैकहेड्स और सूखी त्वचा में इसके इस्तेमाल से काफी फायदा होता है।
वायु प्रदुषण कर सकता है आपकी हड्डियों को कमजोर: रिसर्च
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zTvDFX
Comments
Post a Comment