संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थीयों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने पैसों की मांग पूरी नही करने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर निकाय चुनाव की गतिविधयां तेज,धारा 144 लागू
तहरीर के अनुसार
तहरीर के अनुसार सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी गांव मढ़ा हबीबपुर पीसाव अलीगढ़ ने छह वर्ष पूर्व अपनी बहन रेनू का विवाह सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर निवासी अमर प्रसाद के पुत्र शिवदत्त के साथ अपनी सार्मथ के अनुसार किया था। आरोप है कि तभी से उसकर नगद पैसे लाने के लिए मारपीट कर दबाब बनाया जाता था। कई बार समझाने के बाद भी यह सब जारी रहा।
जिलाधिकारी डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक
आरोप क्या है
आरोप है कि रविवार की रात्रि ससुरालियों ने रेनू को विषला पदार्थ खिला दिया और समाज को दिखाने के लिए उसको अस्पताल में ले गए। जहॅा चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। रेनू के पति ने उसके घर पर मौत की सूचना दी। मृतका के भाई सोनू ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yFoQ2e
Comments
Post a Comment