sss

; //]]>

अभिनेता राहुल रॉय बीजेपी में हुए शामिल - Khabar NonStop

Rahul Roy

फिल्म अभिनेता राहुल रॉय ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। 49 वर्षीय रॉय ने 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड  में अपने करियर की शुरुवात की थी। राहुल ने ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के विजेता भी रह चुके हैं। इसी के साथ राहुल ने अभी से राजनीति में तालमेल बनाना सिख गए हैं। तभी तो फिल्म पद्मावती पर किये गए सवाल का बड़े ही सलीके से जवाब दिया।

एलबम ‘तेरी फ़ोटो’ में एक साथ नज़र आएंगे करण सिंह प्रिंस और अनारा

विवादों में घिरी फिल्म पद्मावती पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए, लेकिन इतिहास के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए।’ विरोध कर रहे राजपूत करणी सेना से उन्होंने अपील की कि ‘पहले फिल्म देखें फिर फैसला करें।’ साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सोच और प्रयासों की तारीफ भी की, और कहा, “नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी जिस तरीके से देश को आगे ले जा रहे हैं और जिस तरह से पिछले दो सालों में विश्व का नजरिया भारत के प्रति बदला है, वह उल्लेखनीय है, मैं पार्टी में शामिल होने का फैसला करके बहुत खुश हूं।”

सुष्मिता के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें…



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yY1xgi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop