sss

; //]]>

जिलाधिकारी ने परियोजना की मांगी रिपोर्ट - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने जनपद में बाॅयो सी.एन.जी एवं बाॅयो फर्टीलाईजर परियोजना के लिए नेचर फ्रेण्ड रिसर्चर एण्ड प्रोसेसर अहमदाबाद को आवश्यक भूमि हस्तान्तरण एवं अन्य आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के उपरान्त भी कार्य प्रारम्भ न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि, तत्काल परियोजना पर कार्य प्रारम्भ किया जाये अन्यथा पालिका भूमि के हस्तान्तरण की कार्रवाई निरस्त करते हुए उप्र राज्य जैव ऊर्जा विकास प्राधिकरण बोर्ड लखनऊ को शिथिल कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में सूचित कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने किया सौन्दर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने परियोजना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया कि, परियोजना के लिए चयनित की गई भूमि के हस्तान्तरण की प्रक्रिया पालिका परिषद द्वारा प्रारम्भ किये जाने एवं हस्तान्तरित हो जाने के बाद भी कार्य प्रारम्भ न किये जाने का कारण स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि, ग्राम टांडा की भूमि गाटा संख्या 214/3 में से भौतिक सत्यापन के उपरांत 1665 वर्ग मीटर भूमि को निःशुल्क आवंटन परियोजना को किया गया है। जिसके अंतर्गत तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परियोजना के लिए बोर्ड के प्रस्ताव संख्या 431, 24 अप्रैल 2017 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। भूमि का हस्तान्तरण पालिका कार्यालय द्वारा 11 अगस्त 2017 में ग्राम टांडा के गाटा संख्या 214/3 में रकबई 1665 वर्ग मीटर भूमि परियोजना को हस्तान्तरित की गई थी। इस परियोजना का भूमि पूजन 15 अगस्त 2017 को अपर जिलाधिकारी वि.रा. प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं पालिका के कर्मचारी के समक्ष किया गया था, लेकिन परियोजना द्वारा हस्तान्तरण भूमि पर अभी तक कार्य प्रारम्भ न करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि परियोजना द्वारा पालिका का गुमराह कर सरकारी भूमि हस्तान्तरण कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने परियोजना के सी.एम.डी. को निर्देशित करते हुए कहा है कि यथाशीघ्र हस्तान्तरण भूमि पर कार्य प्रारम्भ किया जाये अन्यथा पालिका भूमि के हस्तान्तरण की कार्रवाई को निरस्त कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में स्टेट कोर्डीनेटर, यूपी स्टेट बाॅयो एनर्जी डवलपमेन्ट बोर्ड लखनऊ को भी अवगत कराया है।

जिलाधिकारी बिफरीं इन अधिकारियों पर, दिया कड़ा निर्देश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j87WPn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop