sss

; //]]>

ममता ने साधा भाजपा पर निशाना, जीएसटी को बताया ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’ - Khabar NonStop

Modi and Mamta

कोलकाता। भाजपा सरकार को अक्सर ही विपक्षी नेताओं द्वारा जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे को लेकर निशाने पर रहती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीएसटी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है और जीएसटी ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’ का नाम दिया।

ताजमहल विवाद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

दरअसल, ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा, ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स लोगों को परेशान करने के लिए लगाया गया है, नौकरियां छीनने के लिए। व्यवसाय को चोट पहुंचाने के लिए, अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए, जीएसटी से निपटने में सरकार पूरे तरीके से विफल हो रही है।’ इसके साथ ही ममता ने नोटबंदी को एक आपदा बताते हुए लिखा, ”नोटबंदी एक आपदा है, 8 नवंबर के काले दिवस पर देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले घोटाले के खिलाफ विरोध किया जाएगा, साथ ही हम लोगों को इसका विरोध करते हुए अपनी ट्विटर डीपी का रंग काला कर देना चाहिए।’

बता दें कि, ममता ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी का रंग काला कर दिया है। इसके साथ ही ममता ने अपने पार्टी के नेताओं को 8 नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताया था।

आधार को लेकर SC ने लगाई ममता को फटकार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AlON4a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop