मेरा मुद्दा बीजेपी को हराना है, आरक्षण नहीं: हार्दिक पटेल - Khabar NonStop
अहमदाबाद। इस बार का गुजरात चुनाव खासा दिलचस्प होता जा रहा है। सत्ताधारी दल बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस पाटीदारों को अपने पाले में रखने की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने पाटीदारों को आरक्षण देने के लिए एक नया फार्मूला दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने पाटीदारों से इस बाबत बातचीत की थी। कांग्रेस ने इस बातचीत के बाद आरक्षण का फार्मूला पेश किया है। इसके मुताबिक कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद 31 और 38(2) के तहत नए कोटे का प्रस्ताव रखा है। अगर राज्य सरकार इसे लागू करती है तो इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान…
“मुद्दो बीजेपी ने हरानाओ चे, अनामत नो नाथी’
गुजरात के लड़ाके, पाटीदार आरक्षण को लेकर सुर्ख़ियों में आये हार्दिक पटेल ने एक जनसभा के दौरान प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के प्रमुख हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की। इस प्रेस कांफ्रेस में हार्दिक ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होनें गुजराती में बोलते हुए कहा “मुद्दो बीजेपी ने हरानाओ चे, अनामत नो नाथी”। हार्दिक के इस वक्तव्य का मतलब था ‘मेरा मुद्दा बीजेपी को हराना है, आरक्षण नहीं’। एक रैली के संबोधन में हार्दिक ने कहा, “आरक्षण प्रदान के लिए कोई संवैधानिक बाधा नहीं है। मैंने 7 दिन संविधान को पढ़ा था और मुझे कहीं भी ऐसी चीज नहीं मिली जो यह बताती हो कि 50 फीसदी से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता।” रैली में हार्दिक-हार्दिक के नारे जमकर लगाये गये।
हार्दिक ने कांग्रेस से कहा क्लियर करो कैसे दोगे संवैधानिक आरक्षण
‘रात में 12 बजे वो आकर मिले’
गुजरात की राजनीति में नया मोड़ लाने वाले, पाटीदार अनामत आन्दोलन समिति के प्रमुख हार्दिक पटेल ने तमाम अटकलों को साफ करते हुए बताया कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। एक सवाल के जवाब में हार्दिक पटेल ने कहा कांग्रेस आरक्षण को लेकर बिलकुल साफ़ है। उन्होनें बताया कि अगर ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस बातचीत करने नहीं आती। हार्दिक ने बताया, “वे मुझसे रात में 12 बजे आकर मिले, हमने तीन घंटे तक बातचीत की. यदि उनका इरादा नहीं होता वे इतनी देर तक बात क्यों करते।”
गुजरात: यहाँ पर एकलौते वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ
एक और मीटिंग होनी बाकी
हार्दिक पटेल ने बताया अभी इस मुद्दे को लेकर एक और मीटिंग होनी बाकी है। उन्होनें सबको आश्वासन देते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर जो भी निर्णय होगा वो समुदाय से सलाह लेकर ही किया जायेगा। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा प्रदेश में किसानों की स्थिति काफी गंभीर है। सरकार उन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा पाटीदार, ओबीसी के खिलाफ नहीं हैं।
गुजरात चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी को दिया झटका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBCY9Y
Comments
Post a Comment