sss

; //]]>

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई एक की मौत दो घायल - Khabar NonStop

Pilibhit

पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में देर शाम घर से घूमने निकले कार सवार तीन युवकों को महंगा पड़ गया। पीलीभीत की तरफ से आ रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर कलीनगर के तेज मोड़ के पास पेड़ से जा टकराई। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, कार के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची यूपी डायल 100 के पुलिस कर्मियो ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

भिखारीन नवजात को पानी के ड्रम में डाल कर हुई फरार, मौत

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मामला कोतवाली पूरनपुर निवासी भाजपा नेता व मेनका गांधी के पूर्व प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र ज्ञानी के (27) वर्षीय पुत्र यतार्थ गुप्ता पूरनपुर के ही अपने दो दोस्त प्रशान्त राय व एक अन्य युवक के साथ आई 20 कार से पीलीभीत घूमने आये थे। वापस लौटते समय माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ़्तार कार कलीनगर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार यतार्थ गुप्ता (27) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक प्रशान्त राय व एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। रहगीरो ने हादसे की सूचना यूपी डायल100 को दी। जिसके बाद मौके पर पहुचीं यूपी डायल 100 व थाना पुलिस ने मृतक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला व गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2 माह के बच्चे को अगवाकर उतारा मौत के घाट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zDN64P

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop