‘मेरा हर पदक संघर्ष की कहानी है’: मैरीकॉम - Khabar NonStop
भारतीय महिला स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीता जबकि सोनिया लाथेर को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5-0 से हराकर पांचवी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपनी जीत के बाद दिए एक इंटरव्यू में मैरी कोम ने कहा कि, उनका हर पदक संघर्ष की दास्तान है।
कमाई के मामले में सचिन से भी आगे विराट, करते हैं ये बिज़नेस भी
मैरीकॉम ने एक इंटरव्यू में कहा कि, यह पदक बहुत खास है, मेरे सभी पदकों के पीछे संघर्ष की कहानियां रही है। हर पदक के पीछे कोई नया संघर्ष रहा है। मुझे उम्मीद है कि सांसद बनने के बाद मिला यह पदक मेरी साख में बढौतरी करेगा।’ बता दें कि, 5 बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम राज्यसभा सांसद और भारत में मुक्केबाजी की सरकारी पर्यवेक्षक भी हैं, वह 3 बच्चों की मां भी हैं। मैरीकॉम ने इस जीत से इतिहास रच दिया है साथ ही वो एशियाई चैम्पियनशिप में पांच पदक जीतने वाली पहली मुक्केबाज भी बन गई हैं।
मैरी कॉम ने रचा इतिहास, एशियन वुमन बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hS3q7S
Comments
Post a Comment