sss

; //]]>

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत - Khabar NonStop

 road accidents

सुलतानपुर। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में  पिता-पुत्री समेत छह लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कोशिश, आरोपी फरार

भदैंया संवादसूत्र के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरुई गांव निवासी शिवम (20) पुत्र गनीराम अपने चचेरे भाई उमेश (22) पुत्र राजाराम व पड़ोसी सुदीप कुमार (22) पुत्र जोखूराम के साथ बाइक से कामतागंज बाजार जा रहे थे। बुधवार देर शाम करीब सात बजे लखनऊ वाराणसी हाइवे पर रामनगर चौराहे के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। शिवम के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। जबकि उमेश व सुदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे लम्भुआ कोतवाल धर्मराज उपाध्याय ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब

वहीं पड़ोसी जिले अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भवनचंद्र का पुरवा गांव निवासी जगराम (28) पुत्र परशुराम अपनी पुत्री आंचल (6) के साथ बुधवार को दोपहर बाद बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। करौंदिया ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी डॉ. केएस त्रिपाठी, राजन मिश्र व राधेश्याम श्रीवास्तव ने घायल पिता-पुत्री को जिला अस्सपताल पहुंचाया और हादसे की सूचना उनके परिवारीजन को दी। चिकित्सकों ने जगराम को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, कुड़वार थानाक्षेत्र के महाराजगंज निवासी दयाराम वर्मा (40) पुत्र भरत पाल अपने चचेरे भाई सूरज के साथ रसोईं गैस सिलेंडर भरवाने मुरली नगर जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग जख्मी हो गए।

अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z7k7pO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop