sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: गूगल ने बनाया देश की पहली महिला वकील के लिए डूगल - Khabar NonStop

Cornelia Sorabjiगूगल ने 15 नवंबर का डूडल कॉर्नेलिया सोराबजी को समर्पित किया है वह पहली भारतीय महिला थीं। जिन्होंने 1892 में कानून की डिग्री हासिल की थी, यही नहीं वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी।

डूगल में ये लिखा है

गूगल ने अपने डूडल में लिखा है कि कॉर्नेलिया के 151वें जन्मदिन के मौके पर हम उन्हें याद कर रहे हैं, उन्होंने प्रतिकूल माहौल में यह मुकाम हासिल किया। इस डूडल को जसज्योत सिंह हंस ने बनाया है। इस डूडल में इलाहाबाद हाई कोर्ट की तस्वीर भी है जहां से कॉर्नेलिया ने अपना प्रैक्टिस शुरू की थी।

जन्मदिन स्पेशल: 6 साल की उम्र से खेलना शुरु किया था टेनिस

अंग्रेज दोस्तों ने की थी याचिका दायर

उस समय विश्वविद्यालय महिलाओं को दाखिला नहीं देता था। नेशनल इंडियन एसोसिएशन ने कॉर्नेलिया की मदद की, उनके अंग्रेज दोस्तों ने उनके लिए याचिका दायर की। कॉर्नेलिया ने 1894 में अपना कोर्स पूरा किया, लेकिन यूनिवर्सिटी ने उन्हें डिग्री नहीं दी, 1922 के बाद से ही ऑक्सफोर्ड ने महिलाओं को डिग्री देना शुरू किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉर्नेलिया को ना भारत और ना ही इंग्लैंड में वकालत की इजाजत मिली। वह वापस बतौर कानूनी सलाहकार घर लौट आईं।

जन्मदिन स्पेशल: बाल दिवस के रुप में देशवासी मनाते हैं इनका जन्मदिन

तब महिला को मिला शिक्षा का अधिकार

जिसके बाद वह महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा आदि के बारे में जागरूक करने लगी। कॉर्नेलिया ने एक बार फिर से बॉम्बे यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की और कानून की डिग्री हासिल की। 1923 में महिला वकीलों के लिए कोर्ट के दरवाजे खुले, जिसके अगले साल वह कोलकाता हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगीं। रिटायर होने के छह साल बाद वह लंदन चली गईं और 6 जुलाई 1954 को उनका निधन हो गया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKvJN4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop