sss

; //]]>

नाश्ते में बनाएं इंदौरी पोहा - Khabar NonStop

 indori pohaसुबह का नाश्ता हुत ही हेल्दी होना चाहिए जो आपको नुकसान भी न करे और टेस्टी भी हो। तो इस हिसाब से इंदौरी पोहा सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इंदोरी पोहा की बात करें तो यह लोगों में बहुत प्रसिद्ध नाश्ता है। वाकई में, आप पोहा बेचने वालों को कहीं भी यहाँ-वहाँ देखा सकते हैं और लोग भी इन्हें खाना पसंद करते हैं।

पनीर कटलेट का स्वाद चखा क्या..?

सामग्री

एक कप पोहा, 2 टेबल स्पून कुकिंग ऑयल, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 1 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून सौंफ के बीज 1 टेबल स्पून, कच्ची मूँगफली के दाने ½ टी स्पून, अदरक, 2 हरी मिर्च, 7-8 करी पत्ते, ½ टी स्पून हल्दी पाउडर, ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक टेबल स्पून चीनी,  ऊपर से डालने के लिए 2 टेबल स्पून धनिया पत्तियाँ, 1 प्याज (कटा हुआ), ¼ कप अनार के दाने।

तो अब बारी है आलू के दही वडे की

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप सूखे पोहे साफ कर लें और फिर पानी छिड़ककर गीला कर लें। जब पोहा पूरी तरह पानी सोख ले तो चीनी और नमक डालकर सही तरह मिलाएँ। अब कढ़ाई में तेल गरम कर सरसों के दाने डालें। जब ये तड़क जाएँ तो मूँगफली डालकर एक मिनट तक भूनें। एक मिनट बाद इसमें हरी मिर्च और करी पत्ते डालें और प्याज के भूरा होने तक पकायें। अब इसमें सौंफ, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ मिनट और पकायें। पोहा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। कढ़ाई को किसी चीज से ढक दें और 5 मिनट धीमी आंच तक पकायें। आंच को बंद कर दें और इस पर कटे प्याज, हारा धनिया और अनार के दाने डालें। आपका स्वादिष्ट इंदोरी पोहा तैयार है। आप इस पर नमकीन सेव भी डाल सकते हैं। आप गरमा-गरम परोसे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zmoxsL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop