नोटबंदी पर राहुल का कटाक्ष, ‘नोटबंदी एक त्रासदी है’ - Khabar NonStop
आज नोटबंदी की सालगिरह है और इस दिन को भाजपा ‘एंटी ब्लैक मनी डे’ के रूप में मनाना चाहती है तो वहीं विपक्षी दल आज आठ नवंबर को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। नोटबंदी को लेकर आज भी विपक्षी पार्टीयां केंद्र सरकार पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोडती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने नोटबंदी की सालगिरह पर भाजपा पर कटाक्ष किया है।
मंदी, नोटबंदी, आस, विकास पर लालू का ट्वीट खास
राहुल गाँधी ने कहा, ‘ नोटबंदी एक त्रासदी है। हम लाखों इमानदार भारतीय जनता के साथ हैं जो प्रधानमंत्री के इस बिना सोचे विचारे उठाए गए कदम से पूरी तरह तबाह हो गए हैं।’
Demonetisation is a tragedy. We stand with millions of honest Indians, whose lives & livelihoods were destroyed by PM’s thoughtless act.
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 8, 2017
राहुल यही नहीं रुके उन्होंने इस ट्वीट के बाद अपने दुसरे ट्वीट में राहुल ने नोटबंदी की निंदा करते हुए कहा कि, “एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है… तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना”
"एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है
तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना" http://pic.twitter.com/r9NuCkmO6t— Office of RG (@OfficeOfRG) November 8, 2017
बता दें कि, राहुल गाँधी ने नोटबंदी को लेकर आम जनता को हुई परेशानीयों का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा है। बता दें अभी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के सूरत में हैं। वहां मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने जीएसटीको लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, ‘जीएसटी लागू करने से पहले उनकी बात नहीं सुनी गई, जीएसटी में पांच स्लैब नहीं होने चाहिए और सबसे ज्यादा टैक्स 18 प्रतिशत होना चाहिए था।’ गौरतलब है कि, गुजरात में अगले महीने 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और इस चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।
PM नरेंद्र मोदी नोटबंदी को अपनी ‘भारी गलती’ के रूप में स्वीकार करें: मनमोहन सिंह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFF77y
Comments
Post a Comment