sss

; //]]>

क्रिस्टोफर वुड ने गुजरात में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी की - Khabar NonStop

Christopher Wood

नई दिल्ली। भाजपा को संभवतः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा चुनाव के हालत को देखकर तो यही लगता है कि बीजेपी इस बार बड़ी मुश्किल में फंसी हुई है। लेकिन Greed and Fear Reportके लेखक क्रिस्टोफर वुड ने एक बार फिर भाजपा की जीत पर पैसा लगा दिया है।

गुजरात चुनाव: PASS नेताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया हंगामा

दिग्गजों ने दी चेतावनी, वुड ने दिया जवाब

हालांकि बाजार के दिग्गजों ने उन्हें चेतावनी दी कि भाजपा गुजरात चुनाव में जीत की स्थिति में नही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मोदी लहर की गुजरात चुनाव में पराजय होने की संभावना दिख रही है। ग्राहकों को एक नोट में, सीएलएसए के प्रबंध निदेशक और इक्विटी स्ट्रैटेजीस्ट ने कहा कि भाजपा के गुजरात के चुनाव जीतने की संभावना बहुत ऊंची हैं, उन्होनें कहा सीटों में अंतर हो सकता है लेकिन जीत की संभावना पक्की है। वुड का मानना ​​है कि विपक्षी कांग्रेस ने जीएसटी पर चुनाव लड़ने की कोशिश में रणनीतिक गड़बड़ा पैदा कर दी है।

कांग्रेस से हार्दिक की डील हुई पक्की, इस फ़ॉर्मूले पर बनी सहमति

मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं

सीएलएसए के रणनीतिकार का मानना ​​है कि कांग्रेस को राष्ट्रीय मुद्दों पर नहीं बल्कि स्थानीय मुद्दों पर गुजरात से लड़ना चाहिए था। वुड ने कहा निवेशकों को दीर्घकालिक लाभों पर ध्यान देने की जरूरत है, अल्पावधि के शोर पर नहीं। उनका मानना ​​है कि नोटबंदी होने के बावजूद मोदी छोटे व्यवसायों और व्यापारियों के बीच लोकप्रिय हैं। वुड अगले 18 महीनों में भारत में आर्थिक गतिविधियों में त्वरण की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होनें कहा मोदी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ रोजगार सृजन के लिए भी उत्सुक लग रहे हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव: चार नेता, चार समुदाय और कांग्रेस के चार वोट बैंक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B8eV26

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop