कांग्रेस को ट्रैप करने बीजेपी उतारेगी एंकाउंटर कॉप - Khabar NonStop
गांधीनगर। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर तम सियासी उठापटक जारी है। सभी राजनैतिक दल वोटरों को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना छह रहे। गुजरात की राजनीति में उभर कर आये नए युवा चेहरों को कांग्रेस अपने पाले में करने में जुटी है। इसी बीच भाजपा भी अपना हुकुम का एक्का उतारने की तैयारी कर रही है।
मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान…
एंकाउंटर स्पेशलिस्ट उतरेंगे रणभूमि में
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विख्यात एंकाउंटर स्पेशलिस्ट डीजी वंजारा बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं डीजी वंजारा ने इस बारे में अभी यह साफ़ नहीं किया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होनें चुनाव में उतरने की बात पर तो सहमति जताई है लेकिन किस पार्टी से चुनाव में आयेंगे इस बात का खुलासा अभी तक नहीं किया है।
गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्हा जाएंगे गुजरात
22 साल में पहली बार ऐसा हुआ
भाजपा लगातार 22 साल से गुजरात में सत्ता पर काबिज है। यह विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। इस बार गुजरात चुनाव में सभी पार्टियाँ जातीय समीकरण को साधने में जुटी हुई हैं। भाजपा का विरोध भी गुजरात में लगातार देखने को मिल रहा है। इसलिए भाजपा इस चुनाव में हर कदम नाप कर रख रही है। जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि अगर वंजारा चुनाव में आते हैं तो भाजपा उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में उतार सकती है। यदि ऐसा होता हे तो अपने आक्रामक रवैये के कारण भाजपा को डिफेंसिव मोड पर लाने वाली कांग्रेस के लिए एक प्रकार का ट्रेप तैयार होगा।
अगर मोदी जी के पास पुलिस और सरकार है, तो मेरे पास सच्चाई है: राहुल गांधी
मुस्लिमों के लिए चलेगी ये दाँव
भारतीय जनता पार्टी का गुजरात में कोई प्रभावी मुस्लिम चेहरा नहीं है। मुस्लिम वोटों को सभी राजनैतिक दल रिझाने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। गुजरात का परंपरागत वोट माने जाने वाले पाटीदार समुदाय को तो कांग्रेस ने पाने पाले में कर लिया है। बीजेपी अब मुस्लिम वोटरों पर दाँव अजमाना चाह रही है। बीजेपी इस बार गुजरात में मुस्लिम वोटों पर खासा ध्यान दे रही है। बीजेपी गुजरात चुनाव में प्रचार करते के लिए कुछ शिया और सूफी संप्रदाय के बड़े चेहरों को लगाने वाली है।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही आप को लगा झटका
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ad12iv
Comments
Post a Comment