मध्य प्रदेश: भाजपा नेता को मंच पर आया हार्ट अटैक, मौत - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सागर जिले से बीजेपी जिलाध्यक्ष राजा दुबे (37) आज हृदय गति रुकने की वजह से मृत्यु हो गई। दूबे जिले के बांदा विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में मंच पर चढ़ते समय चक्कर खाकर गिर गये। उन्हें बंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवराज सिंह ने कहा, मम्मी-पापा नहीं, माता-पिता कहिये
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने कहा कि दूबे का अंतिम संस्कार कल उनके मूल गांव तेंदूडाबर में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूबे की मौत पर शोक व्यक्त किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजा दुबे के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके अपनी संवेदना व्यक्त की , ‘प्रिय साथी राजा दुबे के आकस्मिक निधन से मैं अत्यंत आहत हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। आप सदैव हमारे दिलों और स्मृतियों में ज़िंदा रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!’
विवाद के बाद हटाई गई नाथूराम गोडसे की प्रतिमा, MP के मंत्री ने बताया था महापुरुष
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6PHV1
Comments
Post a Comment