विश्व बाल दिवस पर इन बच्चों को सचिन ने दी खास सीख - Khabar NonStop
क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर में विश्व बाल दिवस के अवसर पर युवाओं को ‘अपने सपनों का पीछा करने’ की सीख दी। यूनिसेफ के ब्रैंड दूत सचिन ने यहां यूनिसेफ द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ क्रिकेट भी खेली। स्पेशल ओलिंपिक भारत से जुड़े इन खास बच्चों को सचिन ने क्रिकेट के गुण भी सिखाए।
बारिश से मैच में खलल, भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 74 रन
सोमवार को ‘विश्व बाल दिवस’के मौके पर सचिन ने स्पेशल ओलंपिक भारत से जुड़े इन विशेष श्रेणी के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें क्रिकेट के गुण भी सिखाये। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने की सिख भी दी। उन्होंने कहा, ‘जिंदगी उतार चढ़ावों से भरी है। मैं तब 16 साल का था जब पाकिस्तान पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर गया था। इसके बाद 24 साल तक खेलता रहा। अपने करियर में मैनें भी कई उतार चढ़ाव देखे। मेरे करियर का सबसे बड़ा क्षण 2011 में विश्व कप में जीत थी। आप सभी को अपने लक्ष्य को पाने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए।’
शगुन चौधरी ने अपने नाम किया राष्ट्रीय महिला ट्रैप का खिताब
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hJqTHZ
Comments
Post a Comment