गुजरात चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी हुई जारी, बदले गए चेहरे - Khabar NonStop
गुजरात। सोमवार को कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में पहली सूची के चार उम्मीदवारों की जगह चार नए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। भीखभाई जोशी ने जूनागढ़ में अमित थुमर की जगह ली, जयश पटेल को भरूच में किरण ठाकुर की जगह, अशोक जीरावाला, निलेश कुंबानी के स्थान पर कामरेज से चुनाव लड़ेंगे और धीरूभाई गजेरा प्रफुल्लभाई सी तोगडिया के स्थान पर वराछा रोड सीट के लिए नए उम्मीदवार हैं।
गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने खोले पत्ते, जारी की पहली लिस्ट
ये हैं नौ अन्य उम्मीदवार
नौ अन्य उम्मीदवारों में अदसास सीट से प्रद्युमनसिंह जडेजा, भूज से अदम बी चाकी, रापक से संतोक अरेथिया और राजकोट पूर्व से मिथुल डोंगा शामिल हैं। राजकोट दक्षिण से दिनेश चोवातिया, जामनगर उत्तर से जीवन कुंभारवाडिया, जामनगर दक्षिण से अशोक लाल, खंभातिया से विक्रम महोदया और द्वारका सीट से मेरमान गोरीया को टिकट दिया गया है।
केतन पटेल ने हार्दिक पटेल का साथ छोड़ किया बीजेपी ज्वाइन
पाटीदारों ने किया था विरोध
हालांकि, रविवार को जारी की गई सूची के बाद पाटीदार समुदाय और गठबंधन एनसीपी से कांग्रेस का मनमुटाव हो गया था। गुजरात के कई जगहों पर पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेताओं ने कांग्रेस कार्यालयों परप्रदर्शन किया था। पीएएएस ने आगामी चुनावों में 10 सीटों की मांग की तो सूची में केवल तीन ही मिले। राजकोट में धोराजी, जूनागढ़ से अमित थुमर और सूरत शहर में कमरेज सीट से निलेश कुंभानी कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ेंगे।
सूरत: पाटीदारों के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने विशाल रैली के साथ भरा नामांकन
आज जारी होगी सूची
हालांकि, इसके सहयोगी एनसीपी ने घोषित किया है कि वह सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी क्योंकि शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन विफल रहा। वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “हम सभी 182 सीटों पर लड़ेंगे। आज हम अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।” उन्होनें कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुकाबले सभी सीटों पर चुनाव लड़नाहमारे लिए बेहतर होगा।”
गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
86 उम्मीदवारों के नाम घोषित
कांग्रेस पार्टी ने दो लिस्ट जारी कर अब तक कुल 86 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जानकारी के लिए बता दें पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होना है। कांग्रेस ने इनमें 3 सीटें जेडीयू के शरद यादव गुट को दी हैं।
गुजरात में मुस्लिम घरों पर ‘क्रॉस’ का निशान, दहशत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zUdQhA
Comments
Post a Comment