sss

; //]]>

उत्कृष्ट भित्ति चित्रण के लिए जिलाधिकारी ने किया ‘विकास’ को सम्मानित - Khabar NonStop

Dr Roshan Jacob

बुलंदशहर। जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने नगर स्थित पुरानी जेल की विशाल दीवार पर म्यूरल पेन्टिंग का उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर विकास कुमार कुशवाहा सम्प्रति कला अध्यापक, अमर सिंह इण्टर कॉलेज, लखावटी को पुरस्कृत किया है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए उन्हें प्रशिस्त पत्र देते हुए उनकी प्रशंसा की है।

बुलंदशहर में मनोज तिवारी का हुआ विरोध, लगे नारे

जिलाधिकारी ने की भूरि-भूरि प्रशंशा

जिलाधिकारी ने जारी प्रशस्ति पत्र में बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2017 से दिनांक 16 नवम्बर 2017 तक बुलन्दशहर नगर की पुरानी जेल की विशाल दीवर पर म्यूरल पेन्टिंग कार्य को अल्प अवधि में विकास कुमार कुशवाहा एवं उनके साथियों द्वारा पूरा कर लिया गया। उन्होनें जेल की दीवार पर जनपद बुलन्दशहर के महत्त्वपूर्ण संस्थानों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृति विरासत से जुड़े स्थलों का शानदार भित्ति चित्रण किया है। कुशवाहा के अद्भुत भित्ति चित्रों ने जहां एक ओर नगरवासियों को विस्मित किया है तो वहीं इनकी विलक्षण कला के सभी लोग कायल हुए है।

एलिड ने प्राइमरी स्कूल में गर्म स्वेटर वितरण किया गया

नगर की सांस्कृतिक कला चेतना में हुई अभिवृद्धि

जिलाधिकारी ने प्रशस्तिपत्र में कहा है कि, पुरानी जेल की ऊंची एवं विशाल एवं सुविस्तृत दीवार पर पेन्टिंग कार्य करना स्वयं में एक अत्यन्त दुष्कर कार्य था। परन्तु विकास कुमार कुशवाहा एवं उनके साथियों ने इस चुनौती को पूरे साहस एवं समर्पण के साथ दत्तचित्र होकर स्वीकार किया तथा कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऐसे ऐतिहासिक भित्ति चित्रों ने निःसंदेह नगर की सांस्कृतिक कला चेतना में अभिवृद्धि की है जो भविष्य में ऐसे अनेकानेक कला प्रयासों के लिए प्रेरक सिद्ध होंगे। जिलाधिकारी ने कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए उनके इस अद्भुत अप्रतिम एवं अविस्मरणीय कलात्मक कार्य एवं विलक्षण कला कौशल के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर किया थाने में हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i62Bvl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop