अमेरिका बना रहा किम जोंग को मारने का प्लान, सीआईए का अगला टारगेट - Khabar NonStop
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जुबानी जंग अब एक कदम आगे बढ़ गयी है। अब कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर गाज गिरने वाली है। यह गाज अमेरिका की तरफ से गिर सकती है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का अगला निशाना उत्तर कोरिया है। गौरतलब हो अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के तानाशाह के बीच पहले से ही जुबानी जंग लगातार चल रही है। अमेरिका और उत्तर कोरिया लगातार एक दूसरे को नष्ट करने की धमकी दे रहे हैं।
ट्रंप का अकाउंट डिएक्टिवेट करने पर, ट्विटर कर्मचारी को नोबेल देने की उठी मांग
दी थी परमाणु हमले की धमकी
दरअसल किम जोंग उन अमेरिका के विरोधों के बावजूद लगातार परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। और अमेरिका पर हमले करने की धमकी भी उत्तर कोरिया की तरफ से लगातार दी जा रही है। खबर है कि इसीलिए अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने अपना अगला निशाना किम जोंग उन को बनाया है। उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। इसलिये कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया आने वाले दिनों में विश्व शांति के खतरा भी बन सकता है।
योद्धा राष्ट्र’ जापान उत्तर कोरिया पर ले सकता है एक्शन: ट्रंप
ये है सीआईए का खुफिया मिशन
अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए दुनिया की सबसे तेज और खतरनाक खुफिया एजेंसी मानी जाती है। उत्तर कोरिया की न्यूज़ एजेंसी केसीएनए के मुताबिक सीआईए का अगला मिशन उत्तर कोरिया है। न्यूज़ एजेंसी के खुलासे के मुताबिक सीआईए किम जोंग उन के मुख्यालय पर केमिकल हमला कर सकती है।
ये है साल 2017 का सबसे चर्चित शब्द, ट्रंप ने किया मशहूर
किम को मारने का प्लान
उत्तर कोरिया ने सीआईए को आतंकी एजेंसी कहा है। नार्थ कोरिया ने कहा अमेरिका गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। उत्तर कोरिया का दावा है कि अमेरिका उस पर रासायनिक हमला करने की तैयारी में था। अमेरिका की ये घिनौनी हरकत बताती है कि दुनिया में फैले आतंकवाद की जड़ में वो खुद है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका उत्तर कोरिया में घुस कर तानाशाह किम जोंग को मरने की तैयारी में था। इसके लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी से लोग उत्तर कोरिया में घुस भी चुके है।
चीन में राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया तो हो सकती है ये सजा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hGQXDR
Comments
Post a Comment