गृहमंत्री के आवास पर तैनात इंस्पेक्टर ने मेट्रो के सामने कूदकर दी जान - Khabar NonStop
नई दिल्ली। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने दोपहर को मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिसकर्मी की पहचान सब इंस्पेक्टर हंसराज के रूप में हुई है। हंसराज दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर तैनात थे। यह घटना उत्तम नगर वेस्ट की है। घटना की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके दी।
आखिर क्यों निर्भया के दोषियों को नहीं दी गई फांसी, DCW ने दिया नोटिस
गृहमंत्री के आवास पर थी तैनाती
55-year-old sub-inspector of Delhi police allegedly committed suicide by jumping in front of a metro train in #Delhi
— ANI (@ANI) November 1, 2017
सब इंस्पेक्टर हंसराज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास की सुरक्षा में तैनात थे। हंसराज ने उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूदकर जान दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे पिछले काफी दिनों से किसी बीमारी के चलते परेशान थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद हुआ है।
खुद को PMO का अफसर बताकर करता था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zXuzN5
Comments
Post a Comment