sss

; //]]>

विराट ने किया राष्ट्रगान का अपमान - Khabar NonStop

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच के पहले दिन राष्टगान का अपमान करते नजर आये। दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश की वजह से पहले दिन मैच देर से शुरू हुआ। दोपहर एक बजे के करीब टॉस हुआ उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने देश के राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरे और राष्ट्रगान के दौरान विराट कोहली च्‍यूइंग-गम चबा रहे थे। ये घटना कैमरे में कैद हो गयी जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली पर जमकर निशाना साधा गया।

ये पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रगान का अपमान किया हो इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में खेलने उतरे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज़ रसूल भी राष्ट्रगान के वक्त च्युइंग चबा रहे थे। जिसके बाद उनकी खूब किरकिरी भी हुई थी। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज की आंखों में राष्ट्रगान के वक्त देश के सम्मान में आंसू नजर आये थे। गौरतलब है कि, कोलकाता में चला रहे भारत और श्रीला नका के टेस्ट मैच में बारिश लगातार खलल डाल रही है। वहीं, इस सीरिज के पहले और दुसरे दिन भी भारत की स्थिति खराब है अभी तक 5 विकेट केनुक्सान पर सिर्फ 74 रन ही बन पाएं हैं। कुछ देर में फिर से मैच शुरू करने के लिए गीली पिच को सुखाया जा रहा है।

IND VS SL: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की हालत बुरी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hIiojQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop