sss

; //]]>

वॉट्सऐप मेसेज देख हुआ बीवी के अफेयर का शक, छुरा भोंककर की हत्या - Khabar NonStop

Untitled
बेंगलुरु।  बेंगलुरु में अवैध रिश्ते के शक में 36 वर्षीय शख्स ने अपनी बीवी को बेरहमी से मार डाला है। उसने पूरी रात पत्नी की हत्या के बाद शव को अपने साथ ही रखा। और फिर पुलिस थाने में अगले दिन जाकर सरेंडर भी कर दिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात आरोपी मल्लेश उर्फ मलप्पा ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बनशंकरी के पद्मनाभ नगर इलाके का रहने वाला है। 12 साल पहले उसकी शादी इंदिरा मल्लेश (34) के साथ हुई थी। इनको 9 साल की एक बेटी भी है। जो चौथी क्लास में पढ़ती है। वह उस दिन पड़ोस में रहने वाले नाना के पास थी। जब उसके पिता ने उसकी मां की हत्या की थी। मल्लेश एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव पद पर कार्य करता है। और एक प्राइवेट कंपनी में उसकी पत्नी इंदिरा भी काम करती थी।
पत्नी को धमकाया
आपको बता दें कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंदिरा के मोबाइल पर उसी के एक सहकर्मी ने वॉट्सऐप पर मेसेज किया था। ये वारदात से ठीक पहले की बात है। मल्लेश का शक इसी मेसेज ने बढ़ा दिया। जांच से जुड़े हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, ‘मल्लेश को लगा रहा था कि इंदिरा का उसके ही सहकर्मी के साथ अफेयर है। यह मेसेज रविवार को उसने अपनी पत्नी के फोन पर देखा था। उसका गुस्सा मेसेज देखते ही बढ़ गया और इंदिरा पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने पत्नी को धमकाया और कहा कि मेरे बार-बार चेतावनी देने के बाद भी तुम क्यों सहकर्मी के साथ रिश्ते में हो?
इस मुद्दे पर रात में खाना खाने के वक्त भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। जब इंदिरा सो गई तब मल्लेश ने गुस्से में छुरे से भोंककर उसकी हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद वह पूरी रात शव के साथ रहा और अगले दिन सुबह 9 बजे खुद पुलिस थाने गया। और खुद को सरेंडर कर दिया।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n7pcJI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop