sss

; //]]>

‘परदेस’ में सलमान को लेना चाहते थे डिस्ट्रीब्यूटर्स: सुभाष घई - Khabar NonStop

subhash-ghai-97

मुंबई। शाहरुख़ ख़ान और महिमा की फिल्म परदेस को लोगों ने बहुत पसंद किया था। महिमा को परदेस से ही पहचान मिली थी और परदेस शाहरुख़ ख़ान के लिए भी उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं इस फिल्म के म्यूजिक ने भी लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई थी। साल 1997 में आई फिल्म ‘परदेस’ दर्शकों के लिए उस समय की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी लीड रोल में थीं। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई थे।

‘टाइगर ज़िंदा है’ का ट्रेलर 7 नवम्बर को होगा रिलीज

सुभाष घई ने किया खुलासा

डायरेक्टर सुभाष घई ने इतने सालों बाद परदेस को लेकर एक बडा खुलासा किया है। उनका कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स इस फिल्म में सलमान खान को लेना चाहते थे। सुभाष घई ने यह भी बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स शाहरुख के साथ इस फिल्म में सलमान और माधुरी को भी लेना चाहते थे, लेकिन मुझे यह आइडिया पसंद नहीं आया था, क्योंकि वो इन किरदारों के साथ न्याय नहीं कर पाते।

वाराणसी की अदालत में कमल हासन के खिलाफ सुनवाई आज

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजीव का कैरेक्टर एक एनआरआई का था। इसिलए इसे कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं कर सकता था। इसलिए मैंने अपूर्व अग्निहोत्री को इस रोल के लिए कास्ट करने का फैसला किया। आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में डेब्यू परदेस से ही किया था। और फिल्म हिट साबित हुई और इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलीं, लेकिन इसके बाद भी महिमा का फिल्मी करियर ज्यादा चल नहीं पाया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zyCioP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop